Posts

Showing posts from March, 2021
Image
बनाएं स्वादिष्ट साबूदाना का लड्डू     बनाएं स्वादिष्ट साबूदाना का लड्डू... शिवरात्रि आने वाली है और इस दौरान अधिकतर लोगों का उपवास होता है। उपवास के दौरान हमें अक्सर साबूदाना खाना अच्छा लगता है, लेकिन हर बार सिर्फ साबुदाने की खिचड़ी बनाना भी सही नहीं है। अगर देखा जाए तो साबूदाने से लोग कई तरह के व्यंजन बना सकते हैं। आज जिस व्यंजन के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, वो शिवरात्रि के पहले से बनाकर रखा जा सकता है साबूदाना लड्डू।     साबूदाना का लड्डू बनाने के लिए सामग्री : 1 कप साबूदाना 1/2 कप नारियल का बुरादा 1 कप पिसी हुई चीनी 1/2 चम्मच इलायची पाउडर 10-12 कटे हुये काजू 10-12 कटे हुये बादाम 3-4 बड़े चम्मच घी 10-12 बारीक कटा हुआ पिस्ता      साबूदाना का लड्डू बनाने की विधि : सबसे पहले कड़ाई गरम कीजिए और उसमें सूखा साबूदाना डालकर अच्छे से हल्की ऑच पर भूनिये, जब तक साबूदाना फूलकर बड़ा और सुनहरा ना हो जाये। अब गैस बंद कर दीजिए और साबूदाना थोड़ा ठंडा होने दीजिए। ठंडा होने पर साबूदाना ग्राईन्डर में डालकर बारीक पीस लें। अब इसी कड़ाई को गरम कीजिए और उसमें नारियल...
Image
बनाएं स्वादिष्ट कश्मीरी दम आलू, लें स्वाद के चटखारे     बनाएं स्वादिष्ट कश्मीरी दम आलू... आलू की सब्जी का अपना अलग ही स्वाद होता है। लेकिन कश्मीरी दम आलू का टेस्ट नॉर्मल साधारण आलू की सब्जी से थोड़ा अलग होता है। इसमें डीप फ्राई किए आलू को आप इलायची, मसाला पेस्ट और दही में डालकर बनाया जाता है। अचानक घर आए मेहमानों को भी आप इस स्वादिष्ट सब्जी को बनाकर खिला सकते हैं। कश्मीरी दम आलू की सब्जी को आप खास मौकों पर बना सकते हैं। इसमें आलू को फ्राई करके गाढ़ी मसालेदार ग्रेवी में डाला जाता है। कश्मीरी दम आलू की ग्रेवी को क्रीमी फलेवर देने के लिए इसमें कुछ लोग काजू का पेस्ट भी डालते हैं जिससे इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। इसे आप तंदूरी रोटी और लच्छा परांठे के साथ भी सर्व कर सकते हैं। इतना ही नहीं सर्व करते वक्त आप हरे धनिए से गार्निश करें और थोड़ी क्रीम भी डाल सकते हैं।     कश्मीरी दम आलू बनाने के लिए सामग्री: 12 छोटे आलू 1.1/2 कप दही (खट्टा नहीं) 4 सुखी कश्मीरी लाल मिर्च, बीज निकालने के बाद पीसी हुई 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक (या 1/2 चम्मच सोंठ का पाउडर) 1 चम्मच पीसा हुआ लहस...
Image
हरी मटर का निमोना खाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे     हरी मटर का निमोना खाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे.... सर्दियों के मौसम में आने वाली सब्जियों में सबसे ज्यादा इंतजार लोग हरी मटर का करते हैं। इसका कारण यह है कि मटर से बिना किसी खास मेहनत के बहुत सारी टेस्टी डिशेज बनाई जा सकती हैं। मटर सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है क्योंकि इसमें ढेर सारे पोषक तत्वों के साथ फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। मटर में कैलोरीज और कार्बोहाइड्रेट बहुत कम होते हैं, लेकिन ये विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन का अच्छा स्रोत है। निमोना बहुत लो-कैलोरी डिश है इसलिए इसे खाने से आपका वजन नहीं बढ़ता है। निमोना में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है इसलिए ये कोलेस्ट्रॉल घटाता है और दिल के लिए सेहतमंद होता है।      हरी मटर का निमोना बनाने के लिए सामग्री: हरी मटर के दाने- 3 कप आलू- 2 मीडियम साइज हरी मिर्च- 2-3 या स्वाद अनुसार लहसुन- 12-15 कलियां अदरक- 1 इंच का टुकड़ा हरी धनिया- आधा कप कटी हुई हींग 1 चुटकी धनिया पाउडर, 1 चम्मच लाल मिर्च 1 चम्मच हल्दी 1 चम्मच गरम मसाला 1 चम्मच तेज पता- 2 नमक...
Image
सेहत एवं स्वाद के लिए खाएं नीबू की चटपटी चटनी     सेहत एवं स्वाद के लिए खाएं नीबू की चटपटी चटनी... नीबू क़ी चटनी सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं। यह आपको ताजगी का एहसास भी कराएगी। नीबू की ताजी चटनी खाने से पेट व त्वचा की समस्याओं में यह फायदेमंद होगी साथ ही आपको सीधे विटामिन-सी का लाभ मिलेगा।     नीबू की चटनी बनाने के लिए सामग्री : नीबू-4 काला नमक -3 चुटकी हींग-1 चुटकी जीरा- 1 छोटी चम्मच नमक - स्वाद अनुसार लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच शक्कर - 1 चम्मच    नीबू की चटनी बनाने की विधि: नीबू को अच्छें से पानी से धो ले। नीबू के बीज़ निकाल कर छोटें छोटें टुकड़े काट लें। ध्यान रहे कि नीबू के सारे बीज़ निकल जाए नहीं तो चटनी कड़वी हो जाएगी। अब इसे एक मिक्सर के जार में डाल कर पीस ले। अब इसमें सारे मसाले डाल कर बारीक पीस लें। नीबू की चटनी तैयार है। इसे 2-3 दिन धूप लगा ले। इसे रोटी, पराठे, पूरी के साथ खायें।    सीमा मोहन
Image
बनाएं स्वादिष्ट एवं पौष्टिक फूलगोभी की खीर     बनाएं स्वादिष्ट एवं पौष्टिक फूलगोभी की खीर... अब ठंडी की मौसम आ गई है और इस मौसम में फूल गोभी बहुत ही आसानी से मिल जाते हैं। उसी फूलगोभी से खीर बनाती है और यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। गोभी की खीर खासतौर पर मध्य प्रदेश में बनायी जाती है। यह खीर जितनी स्वादिष्ट है, उससे कहीं ज्यादा सेहत के लिए लाभदायक है। गोभी की खीर डायबटीज़ वाले भी खा सकते हैं।     फूलगोभी की खीर बनाने के लिए सामग्री 1 फूलगोभी 1/2 कप मिल्क पाउडर 4 कप दूध 1/4 कप काजू, पिस्ता और बादाम 1 चुटकी इलायची पाउडर 2 चुटकी दालचीनी पाउडर 1/4 कप चीनी (कम या ज्यादा भी) 5-6 चम्मच घी     फूलगोभी की खीर बनाने की विधि सबसे पहले फूलगोभी का डंठल काटकर उसके ऊपर वाले फूल को घिस लें या बारीक चौप कर ले। अब गैस पर कढ़ाई चढ़ाकर चार से पाँच चम्मच घी डालकर पिघलने दे, अब फूलगोभी को डालकर भून लें। जब गोभी का पानी भुन कर अच्छे से सूख जाए तो दूध, मिल्क पाउडर को डाल कर अच्छे से मिक्स करके उबाल आने दें अब उबलते हुए दूध में इलायची पाउडर, दालचीनी पाउडर, काजू, पिस्ता, बाद...