बनाएं स्वादिष्ट साबूदाना का लड्डू बनाएं स्वादिष्ट साबूदाना का लड्डू... शिवरात्रि आने वाली है और इस दौरान अधिकतर लोगों का उपवास होता है। उपवास के दौरान हमें अक्सर साबूदाना खाना अच्छा लगता है, लेकिन हर बार सिर्फ साबुदाने की खिचड़ी बनाना भी सही नहीं है। अगर देखा जाए तो साबूदाने से लोग कई तरह के व्यंजन बना सकते हैं। आज जिस व्यंजन के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, वो शिवरात्रि के पहले से बनाकर रखा जा सकता है साबूदाना लड्डू। साबूदाना का लड्डू बनाने के लिए सामग्री : 1 कप साबूदाना 1/2 कप नारियल का बुरादा 1 कप पिसी हुई चीनी 1/2 चम्मच इलायची पाउडर 10-12 कटे हुये काजू 10-12 कटे हुये बादाम 3-4 बड़े चम्मच घी 10-12 बारीक कटा हुआ पिस्ता साबूदाना का लड्डू बनाने की विधि : सबसे पहले कड़ाई गरम कीजिए और उसमें सूखा साबूदाना डालकर अच्छे से हल्की ऑच पर भूनिये, जब तक साबूदाना फूलकर बड़ा और सुनहरा ना हो जाये। अब गैस बंद कर दीजिए और साबूदाना थोड़ा ठंडा होने दीजिए। ठंडा होने पर साबूदाना ग्राईन्डर में डालकर बारीक पीस लें। अब इसी कड़ाई को गरम कीजिए और उसमें नारियल...