बनाएं स्वादिष्ट कश्मीरी दम आलू, लें स्वाद के चटखारे

    बनाएं स्वादिष्ट कश्मीरी दम आलू... आलू की सब्जी का अपना अलग ही स्वाद होता है। लेकिन कश्मीरी दम आलू का टेस्ट नॉर्मल साधारण आलू की सब्जी से थोड़ा अलग होता है। इसमें डीप फ्राई किए आलू को आप इलायची, मसाला पेस्ट और दही में डालकर बनाया जाता है। अचानक घर आए मेहमानों को भी आप इस स्वादिष्ट सब्जी को बनाकर खिला सकते हैं। कश्मीरी दम आलू की सब्जी को आप खास मौकों पर बना सकते हैं। इसमें आलू को फ्राई करके गाढ़ी मसालेदार ग्रेवी में डाला जाता है। कश्मीरी दम आलू की ग्रेवी को क्रीमी फलेवर देने के लिए इसमें कुछ लोग काजू का पेस्ट भी डालते हैं जिससे इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। इसे आप तंदूरी रोटी और लच्छा परांठे के साथ भी सर्व कर सकते हैं। इतना ही नहीं सर्व करते वक्त आप हरे धनिए से गार्निश करें और थोड़ी क्रीम भी डाल सकते हैं।

    कश्मीरी दम आलू बनाने के लिए सामग्री:
12 छोटे आलू
1.1/2 कप दही (खट्टा नहीं)
4 सुखी कश्मीरी लाल मिर्च, बीज निकालने के बाद पीसी हुई
1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक (या 1/2 चम्मच सोंठ का पाउडर)
1 चम्मच पीसा हुआ लहसुन
1 चम्मच काजू का पाउडर
1/3 बड़ी चम्मच हरी इलायची का पाउडर
1/3 बड़ी चम्मच जीरा पाउडर
1 बड़ी चम्मच धनिया पाउडर
1 तेजपत्ता, टुकडो में कटा हुआ
1 चुटकी हींग
1/4 बड़ी चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 बड़ी चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 बड़ी चम्मच बारीक कटा हुआ ताज़ा हरा धनिया (यदि आप चाहें)
4 बड़ी चम्मच तलने के लिए तेल
नमक, स्वादानुसार
1/3 कप पानी

    कश्मीरी दम आलू बनाने की विधि:
आलू को छील लें, फिर इनमें कांटे वाली चम्मच से गढ़ाकर छेद कर लें। दही को फेंट लें और कटोरी में पानी डालकर इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर घोलें। कड़ाही में 3/4 कप तेल डालकर गैस पर गर्म करें। फिर इसमें आलू डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें। जब आलू हल्के सुनहरे हो जाएं तो इन्हें प्लेट में निकाल लें। अब आंच धीमी करके कड़ाही में से थोड़ा तेल किसी बर्तन में निकाल लें। इसके बाद कड़ाही में बचा हुआ तेल धीमी आंच पर रखें। अब तेल में जीरा, हींग, दालचीनी, लौंग, काली मिर्च, इलायची और बड़ी इलायची डालकर फ्राई करें। फिर लाल मिर्च का घोल डालकर 10 सैकेंड चलाएं। इसके बाद कड़ाही में दही डालकर चलाएं। अब दही में 1-2 कप पानी डालें और चलाएं। इसके बाद दही के मिश्रण में सौंफ पाउडर डालकर मिलाएं। फिर कड़ाही में सौंठ पाउडर डालकर मिक्स करें। अब इसमें आलू और नमक डालकर मिलाएं। फिर कड़ाही को ढक दें और धीमी आंच पर आलू को 10 मिनट तक पकने दें। जब अच्छें से पक जाये तो हरे धनिए से सज़ा कर रोटी या चावल के साथ परोसे।

    सीमा मोहन

Comments

Popular posts from this blog