पकवान की रानी मटर कचौड़ी
मटर कचौड़ी का नाम सुन कर ही मुह में पानी आ जाये। जी हां, मटर कचौड़ी का
चटपटा स्वाद ही कुछ ऐसा होता है कि मटर कचौड़ी का नाम सुनते ही मुंह में
पानी आ जाना लाजिमी व स्वाभाविक है।
हालांकि
मटर कचौड़ी का आनन्द तो खास तौर से सर्दियों में ही लिया जा सकता है,
लेकिन अब तो बाजार में हर मौसम में हरा मटर उपलब्ध होता है। लिहाजा अब कभी
भी मटर कचौड़ी का भरपूर स्वाद ले सकते हैं।
खास तौर से सर्दियों में हरे मटर का स्वाद बेहद पसंद किया जाता है।
सर्दियों में हरे मटर की कचौड़ी का टेस्ट भी बड़ा मजेदार लगता है। तो पेश
है इन लजीज कचौड़ियों को बनाने का तरीका।
# कितने लोगों के लिए : 2 - 4 #
# समय: 30 मिनट से 1 घंटा #
# मटर कचौड़ी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री #
# आटा गूंदने के लिए #
# 2 कप गेहूं का आटा #
# एक कप मैदा #
# एक छोटा चम्मच नमक #
# तेल #
# भरावन के लिए #
# 2 कप हरे मटर के दाने #
# एक छोटा चम्मच अदरक बारीक कटी हुई #
# 3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई #
# एक चुटकी हींग पिसी हुई #
# स्वादानुसार नमक #
# मटर कचौड़ी बनाने की विधि #
# आटा तैयार करने के लिए #
बर्तन में आटा और मैदा एक साथ छान लें। इसमें नमक और 2 चम्मच तेल डालें। आटे को हाथों से मसलकर सामग्री अच्छी तरह मिक्स कर लें।
अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नर्म आटा गूंद लें।
आटे को ढककर लगभग 20 से 30 मिनट के लिए रख दें।
भरावन तैयार करने के लिए
गैस पर पानी गर्म करके, इसमें मध्यम आंच पर मटर के दाने उबाल लें।
6 से 7 मिनट बाद गैस बंद करके, मटर का सारा पानी निकाल दें।
अब उबली मटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी में पीस कर पेस्ट तैयार करें।
गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें हींग का तड़का लगाएं।

इसके बाद मटर का पेस्ट और नमक डालकर मिक्स करें, 5 मिनट तक मध्यम आंच पर इसे भूनकर गैस बंद कर दें। अब भरावन को ठंडा कर लें।
कचौड़ी तैयार करने के लिए
गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें। आटे की छोटी लोई बनाकर इसकी पूरी बेलें।
पूरी के बीच में भरावन रखें। पूरी को चारों तरफ से पलटकर भरावन बंद कर दें।
अब इसे गोल बेल लें। कचौड़ी को तेल में डालकर ब्राउन होने तक दोनों तरफ से फ्राई कर लें। कचौड़ी को प्लेट में निकाल लें। इसी तरह सारी कचौड़ियां बना लें। लीजिए तैयार हैं हरी मटर की कचौड़ी। अब गर्मागर्म कचौड़ियों को चटनी के साथ खायें-खिलायें।

Comments
Post a Comment