मलाई कोफ्ता : किचन का महाराजा
मलाई कोफ्ता शादी-विवाह या कोई मांगलिक कार्य, पार्टी हो या यार-दोस्तों की दावत हो, मलाई कोफ्ता सभी की पहली पसंद होता है।
अब
यूं कहें कि मलाई कोफ्ता को किचन का महाराजा कहा जाये तो शायद कोई
अतिश्योक्ति न होगी। मलाई कोफ्ता बनायें, खायें-खिलायें। मलाई कोफ्ता को
किचन की शान बनायें। तो आइए, देखें कैसे बनेगा मलाई कोफ्ता।
मलाई कोफ्ता कई चीजों से बनाए जाते हैं लेकिन ये कोफ्ते पनीर और आलू में कुछ और मसाले मिलाकर बनाया जाता है। मलाई कोफ्ता एक टेस्टी रिच रेसिपी है, जो आपको बहुत पसंद आएगी। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। तो आइए मलाई कोफ्ता बनाते हैं।

# मलाई कोफ्ता बनाने के लिए आवश्यक सामग्री #
# पनीर – 1 कप कद्दूकस किया हुआ #
# आलू – 2 उबले हुए #
# काजू – 1 टेबल चम्मच बारीक कटा हुआ #
# किसमिस – 1 टेबल चम्मच #
# नमक – स्वादानुसार #
# कॉर्न फ्लोर – 3 टेबल चम्मच #
# गरम मसाला पाउडर – 1 / 4 चम्मच #
# लाल मिर्च पाउडर – 1 / 2 चम्मच #
# पनीर – 1 कप कद्दूकस किया हुआ #
# आलू – 2 उबले हुए #
# काजू – 1 टेबल चम्मच बारीक कटा हुआ #
# किसमिस – 1 टेबल चम्मच #
# नमक – स्वादानुसार #
# कॉर्न फ्लोर – 3 टेबल चम्मच #
# गरम मसाला पाउडर – 1 / 4 चम्मच #
# लाल मिर्च पाउडर – 1 / 2 चम्मच #
# ग्रेवी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री #
# प्याज़ – 2 #
# टमाटर – 3-4 #
# अदरक लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच #
# लाल मिर्च पाउडर – 2 चम्मच #
# हल्दी – 1 / 2 चम्मच #
# नमक – स्वादानुसार #
# काजू का पेस्ट – 1 / 4 कप #
# तेज पत्ता – 1 #
# दाल चीनी – 1 इंच का टुकड़ा #
# इलायची – 2 #
# लॉन्ग – 3 #
# कसूरी मेथी – 1 चम्मच #
# गरम मसाला पाउडर – 1 / 2 चम्मच #
# तेल – आवश्यकतानुसार #
# धनिया पत्ती – 2 चम्मच #
# क्रीम – 2 चम्मच #
# प्याज़ – 2 #
# टमाटर – 3-4 #
# अदरक लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच #
# लाल मिर्च पाउडर – 2 चम्मच #
# हल्दी – 1 / 2 चम्मच #
# नमक – स्वादानुसार #
# काजू का पेस्ट – 1 / 4 कप #
# तेज पत्ता – 1 #
# दाल चीनी – 1 इंच का टुकड़ा #
# इलायची – 2 #
# लॉन्ग – 3 #
# कसूरी मेथी – 1 चम्मच #
# गरम मसाला पाउडर – 1 / 2 चम्मच #
# तेल – आवश्यकतानुसार #
# धनिया पत्ती – 2 चम्मच #
# क्रीम – 2 चम्मच #
# मलाई कोफ्ता बनाने की विधि #
मलाई कोफ्ता बनाने के लिए हम सबसे पहले हम कोफ्ता बनाएँगे। इसके लिए एक बाउल में उबले हुए आलू के छिलके उतार कर अच्छे से मेश कर लीजिए।
अब एक अलग बाउल लेकर उसमे कद्दूकस किया हुआ पनीर, मेश किया हुआ आलू, कॉर्न फ्लोर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, बारीक कटे हुए काजू और किसमिस डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
इस मिश्रण से गोल-गोल कोफ्ते बनाकर तैयार कर लीजिए।
अब एक कढ़ाई गैस पर तेल डालकर गरम करने के लिए रखिए। तेल के गरम हो जाने के बाद 3 – 4 कोफ्ते डालकर मध्यम-धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक पलट-पलट कर तलके निकाल लीजिए। इसी तरह से बाकि सारे कोफ्ते भी तलकर रख लीजिए। अब आपके कोफ्ते बनकर तैयार हैं।
अब ग्रेवी बनाने के लिए प्याज़ और टमाटर को अलग-अलग पीसकर बारीक पेस्ट बना लीजिए।

एक कढ़ाई में तेल डालकर गैस पर रखकर गरम कीजिए। तेल के गरम हो जाने पर
उसमें दाल चीनी, तेज पत्ता, लॉन्ग और इलायची डालकर भून लीजिए। फिर इसमें
पिसी हुई प्याज़ के पेस्ट को डाल दीजिए और ब्राउन होने तक अच्छे से भून
लीजिए।
फिर इसमें अदरक और लहसुन के पेस्ट को भी डाल दीजिए। थोड़ा भुन जाने के बाद इसमें टमाटर की प्यूरी मिलाकर 3 – 4 मिनट तक अच्छे से चला कर पका लीजिए। अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर और काजू का पेस्ट डालकर मसाले से तेल ऊपर आ जाने तक अच्छे से भून लीजिए।

अब इसमें 2 कप पानी डालकर धीमी आंच पर लगभग 10 मिनट के लिए पका लीजिए। फिर
इसमें नमक और कसूरी मेथी डाल कर मिला दीजिए। फिर इसमें मलाई कोफ्ता डाल
दीजिए और हल्के हाथ से चलाकर मिला दीजिए और अब गैस को बंद कर दीजिए। अब
आपकी मलाई कोफ्ता बनकर तैयार है।
इसे एक सर्विंग डिश में निकालिए और हरे धनिए और क्रीम से गार्निश करके
खाइए और सर्व कीजिए। मलाई कोफ्ता खायें-खिलायें। मलाई कोफ्ता
रोटी-पूड़ी-पराठा किसी के साथ मजे से खाईए-खिलाईये।

Comments
Post a Comment